Makar Sankranti के खास पर्व पर मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने पवित्र गोमती नदी में लगाई डुबकी

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के त्योहार पर सूर्य देव की पूजा के लिए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब (Biplab Deb) ने त्रिपुरा की जनजाति में पवित्र गुमती नदी में डुबकी लगाई।

Update: 2022-01-14 10:07 GMT

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के त्योहार पर सूर्य देव की पूजा के लिए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब (Biplab Deb) ने त्रिपुरा की जनजाति में पवित्र गुमती नदी में डुबकी लगाई। डुबकी लगा कर मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पूरे राज्य की सलामती की प्रार्थना करते हुए नजर आए हैं। बता दें कि आज ग्रहों के राजा सूर्य देव (Sun God) ने राशि परिवर्तन कर लिया और अपने पुत्र शनिदेव की ग्रह राशि में विराजमान है।



इस परिवर्तन पर मकर संक्रांति का त्याहोर मनाया जाता है जो कि आज मनाया जा रहा है इसका खास पर्व पर सूर्य देव (Sun God) की पूजा की जाती है। पूजा के लिए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा की जनजाति में पवित्र गुमती नदी में डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि मैंने तीर्थमुख, राष्ट्र के पवित्र स्थान और मकर राशि के इस पावन अवसर पर पवित्र गुमती नदी (Gumti river) में डुबकी लगाई।बिप्लब देब (Biplab Deb) ने ट्वीट कर कहा कि हर साल की " तरह इस साल भी मैं पवित्र भूमि तीर्थ यात्रा पर आया हूं और राज्य की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। हम तीर्थ यात्रा पर जाएंगे लेकिन हम सरकार द्वारा कोविड को लेकर दिए गए सभी नीतिगत दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे "।


Tags:    

Similar News