अन्य राज्यों का हाल

अन्य राज्यों

Update: 2023-08-13 03:12 GMT

 राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को मौसम साफ रहा। दिन में सामान्य तापमान दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मेघालय और हिमाचल में भारी बारिश

इसके अलावा हिमालयी राज्य हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में भारी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में मेघालय में 15 सेमी बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। साथ ही लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है कि वे घरों से बाहर न निकलें।

बंगाल के कई हिस्सों में हुई बारिश

आईएमडी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान श्यामबती में 13 सेमी, देवचा बैराज में नौ सेमी और दीघा में छह सेमी बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बिहार में बारिश के आसार

इधर, बिहार में नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे प्रदेश में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। राजधानी पटना में गंगा का जलस्तर शुक्रवार को खतरे के निशान से महज दो सेंटीमीटर नीचे रह गया है।

पिछले 24 घंटों में जलस्तर करीब चार सेंटीमीटर बढ़ गया है। आईएमडी ने शनिवार के लिए बिहार के पांच जिलों पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Similar News

-->