हैदराबाद. तेलंगाना (Telangana) में एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल एक कपड़े की दुकान से टकरा गई. सोशल मीडिया पर यह वीडियो बीते कुछ दिनों से वायरल है. बताया गया कि घटना सोमवार रात की है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल सड़क से हटकर एकाएक दुकान में आ गई. जिस वक्त यह हादसा हुआ तब दुकान में कुछ लोग बैठे हुए थे.

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दुकान में करीब चार लोग आपस में बात कर रहे थे. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल दुकान में घुसी और वहां लगे एक काउंटर से टकरा गई. गाड़ी सवार शख्स तो काउंटर के पार जाकर गिरा. वहीं मोटरसाइकिल काउंटर से टकरा कर वहीं रुक गई. इस घटना में मोटरसाइकिल सवार चमत्कारी ढंग से बच गया और उसे ज्यादा चोट नहीं आई. वहीं दुकान में बैठे लोगों को भी कुछ नहीं हुआ.



Tags: