Hyderabad हैदराबाद: तेलंगाना राज्य इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TG EAPCET) 2026 का शेड्यूल EAPCET कमेटी ने जारी कर दिया है। कमेटी की पहली मीटिंग 30 जनवरी, 2026 को हुई थी।नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑफिशियल घोषणा 14 फरवरी, 2026 को अखबारों में पब्लिश की जाएगी। एप्लीकेशन ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया 19 फरवरी से शुरू होगी,जबकि बिना लेट फीस के अप्लाई करने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल, 2026 है।एग्रीकल्चर और फार्मेसी की परीक्षाएं 4 और 5 मई को होंगी, जबकि इंजीनियरिंग की परीक्षा 9 से 11 मई, 2026 तक होनी तय है।