Telangana तेलंगाना : कुकटपल्ली में मिलावटी ताड़ी कांड में पीड़ितों की संख्या 44 पहुँच गई है। तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राजनरसिम्हा ने बताया कि इस घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 31 लोगों का निम्स में और छह का गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि सात और लोगों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। ज्ञात हो कि कुकटपल्ली इलाके में मंगलवार को कई जगहों पर मिलावटी ताड़ी पीने से कई लोग बीमार पड़ गए थे।

Tags: