अगले तीन दिनों में Telangana में तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है: मौसम विभाग
Telangana तेलंगाना: भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों में तेलंगाना में तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। राज्य के कई हिस्सों में लू जैसी स्थिति बनने की आशंका है, साथ ही रात के तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
हैदराबाद स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, निजामाबाद में सबसे अधिक तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। इसके अलावा आदिलाबाद में 44.3, मेडक में 43.4, खम्मम में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
लोगों को सलाह दी गई है कि वे दिन के समय बाहर निकलने से बचें और गर्मी से बचाव के उपाय करें।