Telangana: गणेश विसर्जन के दौरान युवक नदी में बहा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Update: 2025-09-06 09:48 GMT
Pedapalli पेडापल्ली: तेलंगाना के पेडापल्ली जिले से एक दुखद घटना सामने आई, जहां शनिवार को भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन के दौरान एक युवक नदी में बह गया। जिले के गोदावरीखानी शहर में हुई यह घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
शख्स के बह जाने का एक वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया। सूचना मिलने के बाद, अधिकारी तुरंत हरकत में आए और लापता युवक का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान में एक नाव का भी इस्तेमाल किया गया है। खबरों के मुताबिक, राकेश के रूप में पहचाने गए युवक विसर्जन के दौरान अचानक उफनती नदी में गिर गए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उस व्यक्ति ने तैरने की कोशिश की, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण बह गया। गौरतलब है कि भगवान गणेश और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हर साल ऐसी कई घटनाएं होती हैं।
Tags:    

Similar News