Telangana तेलंगाना: भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मई में राज्य में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने तेलंगाना के उत्तर और मध्य क्षेत्रों में, खासकर महाराष्ट्र और कर्नाटक से सटे इलाकों में, लंबे समय तक हीटवेव रह सकती है।