हैदराबाद: हैदराबाद के एक युवक की अमेरिका में कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई। मृतक की पहचान साई प्रदीप के तौर पर हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साई प्रदीप 2024 में अमेरिका गए थे और हाल ही में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्सास एट सैन एंटोनियो से अपनी मास्टर्स डिग्री पूरी की थी।

बताया जा रहा है कि पिछले चार महीनों से नौकरी की तलाश में परेशान होने के बाद, 21 अगस्त को उन्होंने आत्महत्या कर ली।

इस मामले में और जानकारी का इंतज़ार है।

Tags: