Telangana तेलंगाना : आदिलाबाद जिले के गुड़ीहाटनूर के पास एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बस हैदराबाद से महाराष्ट्र के अमरावती जा रही थी। हादसे में 25 यात्री घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से आदिलाबाद रिम्स भेजा जा रहा है।