तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि पोलावरम नल्लामाला सागर प्रोजेक्ट बचावत ट्रिब्यूनल के फैसले के खिलाफ है और इसलिए इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि तेलंगाना ने प्रोजेक्ट को रोकने के लिए पहले ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय और जल संसाधन प्राधिकरण को चिट्ठी लिखी है।