Telangana तेलंगाना : हैदराबाद के मोहनलालगंज में चलती प्राइवेट बस में आग लगने से दो बच्चों समेत पांच लोग जिंदा जल गए। घटना गुरुवार सुबह करीब पांच बजे हुई। पुलिस ने बताया कि बस में 80 यात्री सवार थे। बस बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। जिस समय बस में आग लगी, उस समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे। आग तेजी से फैलने और बाहर न निकल पाने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि घटना में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।