Telangana तेलंगाना : हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित पार्क हयात होटल में सोमवार को आग लग गई। सुबह करीब 8 बजे होटल की पहली मंजिल पर आग लग गई और भारी मात्रा में धुआं फैल गया। होटल के कर्मचारी चिंतित थे, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इसी होटल की पांचवीं मंजिल पर थी। फायर ऑफिसर साई रेड्डी के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। फायर ऑफिसर ने बताया कि स्पा रूम में शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ होगा।