Telangana तेलंगाना : मेडचल मलकाजगिरी जिले में जवाहरनगर डंपिंग यार्ड प्रदूषण का स्रोत बनता जा रहा है। उद्योगों से निकलने वाला रासायनिक अपशिष्ट यार्ड के बगल के तालाब में बह रहा है। इससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और भूजल भी दूषित हो रहा है। बोरिंग से निकलने वाले पानी में तेल जैसी गंध आती है। पूर्व सैन्य अधिकारी और वहां भैंस फार्म के मालिक वेंकटेश्वरलू ने बताया कि इस पानी को पीने से मवेशी बीमार पड़ रहे हैं और खेतों में इसका इस्तेमाल होने से फसलें सूख रही हैं।

Tags: