Telangana तेलंगाना : हाईकोर्ट में आने वाले दिव्यांगों की सुविधा के लिए जीएमआर वरलक्ष्मी फाउंडेशन के सीईओ प्रदीप फणिक्कर ने गुरुवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजय पाल को दो बैटरी कारें सौंपी। जीएमआर के प्रतिनिधियों ने बताया कि कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत इन्हें सौंपा गया। कार्यक्रम में न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी. विनोद कुमार, फाउंडेशन के प्रतिनिधि शर्मा और वरिष्ठ अधिवक्ता अविनाश देसाई ने हिस्सा लिया।