Telangana तेलंगाना: तेलंगाना सरकार ने सूर्यापेट जिले में 45 नई इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की है। उपमुख्यमंत्री बट्टी विक्रमार्का और परिवहन मंत्री पोनम प्रभाकर ने RTC डिपो से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हाल ही में संकेत दिया था कि डीजल वाहनों को धीरे-धीरे हटाया जाएगा। इसके अलावा तेलंगाना में नई बसें खरीदी जा रही हैं ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।