Telangana तेलंगाना : तेलंगाना में सोमवार देर शाम एक दिल दहलाने वाली घटना घटी। 16 वर्षीय बेटी ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां का गला घोट कर हत्या कर दिया। इस अपराध में लड़की के प्रेमी का भाई भी शामिल था।
मेडचल-मलकाजगिरी जिले में घटी है। बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि हत्या की योजना नाबालिग ने अपने 19 वर्षीय प्रेमी और उसके छोटे भाई के साथ मिलकर बनाई थी। पुलिस ने बताया कि तीनों ने अंजलि की उस समय गला घोंटकर हत्या कर दी, जब वह जीदीमेटला पुलिस थाना क्षेत्र के मेडचल स्थित अपने घर में पूजा कर रही थी। बताया जाता है कि किशोरी एक सप्ताह पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी और उसकी मां द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद तीन दिन पहले वह घर लौटी।
जीडीमेटला पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक जी. मल्लेश के अनुसार, 16 वर्षीय किशोरी अपनी मां द्वारा उसके साथ संबंध पर आपत्ति जताए जाने से नाराज थी। लड़की ने प्रेमी को अपनी मां की हत्या करने के लिए राजी कर लिया था। अंजलि की बहन ने बताया कि गला घोंटने से उसकी मौत नहीं हुई थी, लेकिन उसकी बेटी ने अपने प्रेमी और उसके भाई को फोन करके घर पर बुलाया। फिर अंजलि के चेहरे और सिर पर हथौड़े से प्रहार किया किया।
अंजलि की बहन ने इस मामले में कोर्ट और सरकार से न्याय की मांग की है। जीडीमेटला पुलिस इंस्पेक्टर जी मल्लेश ने बताया कि मां और बेटी के बीच संबंध कटु और शत्रुतापूर्ण प्रतीत होते हैं। मल्लेश ने कहा, "मृत्यु गला घोंटने के कारण हुई होगी और हमें संदेह है कि सिर की चोट दीवार से टकराने के कारण आई है। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।" पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या प्रेमी भी नाबालिग है। उसके आधार कार्ड के अनुसार उसकी उम्र 18 साल से ज़्यादा है, लेकिन अदालत में आधार कार्ड मान्य नहीं है। दोनों गृह (जुवेनाइल क्राइम) भेजा जाएगा।
Tags: