Hyderabad.हैदराबाद: संतोष कुमार वर्मा ने दक्षिण मध्य रेलवे के हैदराबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक का कार्यभार संभाल लिया है। वे भारतीय रेलवे भंडार सेवा (आईआरएसएस) के 1995 बैच के अधिकारी हैं और मंडल रेल प्रबंधक का कार्यभार संभालने से पहले, भारत सरकार के उपभोक्ता मामले मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। संतोष कुमार वर्मा ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई (बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर से एमटेक की डिग्री प्राप्त की है।
वे वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक, नागपुर/दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, उप मुख्य सामग्री प्रबंधक/केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर)/प्रयागराज जैसे विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी), हैदराबाद, इनसीड, सिंगापुर और आईसीएलआईएफ/मलेशिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से लोक नीति प्रबंधन का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है।