Telangana तेलंगाना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत समिट 2025 में भाग लेने के लिए शनिवार को हैदराबाद पहुंचे। यह वैश्विक सम्मेलन तेलंगाना सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है।राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री और अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया।
इस समिट को एक महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है, जहां देश और दुनिया के नेता विभिन्न सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।