खरीदी केंद्र बंद, किसान तेलंगाना में बेच रहे धान

Update: 2023-06-07 15:26 GMT
सिरोंचा। तहसील में रबी सीजन की धान फसल की कुटाई कर 15 दिन बीतने के बावजूद धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं होने से किसानों को मजबूरन तेलंगाना राज्य में धान फसल की बिक्री करना पड़ रहा है। वहीं अनेक किसान निजी व्यापारियों के पास कम दामों में धान फसलों की बिक्री कर रहे हैं। जिससे किसानों को भारी वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि सिरोंचा तहसील के किसान रबी सीजन में धान, कपास समेत मिर्च फसलों का उत्पादन लेता है। इसके लिए किसान प्रति एकड़ 10 से 15 हजार रुपए खर्च करता है। सरकार ने प्रति एकड़ 10 क्विंटल धान खरीदी करने का आदेश दिया है। किंतु अब तक धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं होने से अनेक किसान तेलंगाना राज्य में धान बेच रहे है।
Tags:    

Similar News