Telangana तेलंगाना: भारतीय मौसम विभाग ने तेलंगाना के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। निजामाबाद, सूर्यापेट, विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक, कामारेड्डी और समेत कई जिलों में शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हैदराबाद और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश संभावना है। भारी बारिश से शहर में जलभराव जैसी समस्या हो सकती है

Tags: