हैदराबाद: हैदराबाद की एक सेमीकंडक्टर कंपनी को 1.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। साइबर जालसाजों ने कंपनी के चीनी सप्लायर के ईमेल डोमेन की नकल (स्पूफिंग) की और पेमेंट को एक फर्जी बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिया।

कंपनी की डायरेक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी फर्म कैमरों और अन्य स्पेस उपकरणों के लिए इलेक्ट्रॉनिक पुर्जे मंगाने के वास्ते नियमित रूप से विदेशों में पैसे भेजती थी।

यह धोखाधड़ी 28 सितंबर को शुरू हुई, जब जालसाजों ने कंपनी और उसके चीनी सेंसर सप्लायर के बीच हो रहे ईमेल संवाद में सेंध लगा दी। उन्होंने एक ऐसे फर्जी डोमेन का इस्तेमाल किया, जो असली सप्लायर के ईमेल एड्रेस से केवल एक अक्षर अलग था। कंपनी ने 1,50,25,972 रुपये (1,54,350 अमेरिकी डॉलर) उस फर्जी खाते में ट्रांसफर कर दिए।

 

Tags: