Hyderabad हैदराबाद:फोन टैपिंग मामले में भाजपा सांसद एटाला राजेंद्र मंगलवार को एसआईटी अधिकारियों के समक्ष पेश हुए और अपना बयान दिया। बाद में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता को छीनने का अधिकार किसी को नहीं है। उन्होंने मांग की कि मामले को तुरंत सीबीआई को सौंप दिया जाए।