Osmania University: उस्मानिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर शशिकांत ने एक बयान में बताया कि उस्मानिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत एमबीए टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस पाठ्यक्रम के सेमेस्टर रेगुलर और बैकलॉग परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ये परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.osmania.ac.in पर देखे जा सकते हैं।