Hyderabad हैदराबाद: एलबी नगर इलाके LB Nagar Locality में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शनिवार आधी रात को महेश नाम के व्यक्ति को पहले कार से टक्कर मारी गई और फिर कुल्हाड़ी और चाकुओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। महेश हाल ही में एक पुराने मामले में जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। पुलिस को शक है कि हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं।