Jagadgirigutta जगदगिरिगुट्टा:जगदगिरिगुट्टा थाना क्षेत्र के येल्लम्माबांडा में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। स्थानीय गुडविल होटल में चाय पी रहे एक व्यक्ति की ऑटो में सवार होकर आए हमलावरों ने चाकुओं से अंधाधुंध वार कर हत्या कर दी और फरार हो गए। हत्या के कारणों और मृतक के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।