Telangana तेलंगाना: एलएंडटी मेट्रो रेल लिमिटेड ने अपने हाल ही में बढ़ाए गए किरायों पर 10% की छूट देने की घोषणा की है। यह छूट सभी तीन कॉरिडोर और किराया क्षेत्रों में लागू होगी और 24 मई 2025, शनिवार से प्रभावी होगी।

कंपनी ने 15 मई को किराया बढ़ोतरी की घोषणा की थी, जो 17 मई से लागू हुई थी। इस संशोधन के तहत न्यूनतम किराया ₹10 से बढ़ाकर ₹12 और अधिकतम ₹60 से ₹75 कर दिया गया था। छूट लागू होने के बाद, अब यात्रियों को न्यूनतम लगभग ₹11 और अधिकतम ₹68 तक किराया चुकाना होगा।

छूट सभी श्रेणी के यात्रियों पर समान रूप से लागू होगी

Tags: