Hyderabad.हैदराबाद: तेलंगाना अपराध जाँच विभाग (सीआईडी) ने शहर में अप्रैल में पकड़े गए एक किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में कथित तौर पर शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों लोग आंध्र प्रदेश के पी पवन कुमार और हरियाणा के प्रदीप कुमार गुप्ता हैं।
सीआईडी की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चारु सिन्हा के अनुसार, यह दोनों अप्रैल में शहर के सरूरनगर में दर्ज मामले में गिरफ्तार किए गए 17 अन्य लोगों के साथ इस रैकेट में सक्रिय रूप से शामिल थे।
पवन कुमार विभिन्न राज्यों से किडनी डोनर की व्यवस्था करता था, जबकि प्रदीप कुमार किडनी ट्रांसप्लांट की ज़रूरत वाले लोगों की पहचान करता था। चारु सिन्हा ने बताया कि हर ट्रांसप्लांट के लिए प्रदीप को 10 लाख रुपये का कमीशन मिलता था। जांच अभी जारी है।