Telangana तेलंगाना : मेडचल ज़िले के जीदीमेटला थाना क्षेत्र के मार्कंडेय नगर में एक शराबी ने जमकर उत्पात मचाया। अंजन गौड़ ने खड़ी गाड़ियों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में दो कारें, एक ऑटो और तीन दोपहिया वाहन आंशिक रूप से जल गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।