हैदराबाद: हैदराबाद में भारी बारिश हो रही है. बारिश ने शहर के लगभग सभी प्रमुख हिस्सों में अफरा-तफरी मचा दी. बारिश के कारण भारी जाम लगने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सभी निचले इलाकों में पानी भर गया. कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई. कई जगहों पर नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं.
जुबली हिल्स, बंजारा हिल्स, अमीरपेट, पंजागुट्टा, खैरताबाद, लकडिकापूल, बेगमपेट, कोठी, सिकंदराबाद के साथ-साथ लिंगमपल्ली, पाटनचेरु और आरसीपुरम जैसे शहर के उपनगरों में भारी बारिश हो रही है।
Tags: