Hyderabad.हैदराबाद: रंगा रेड्डी जिले के इब्राहिमपट्टनम में रविवार को अज्ञात लोगों ने एक मंदिर में घुसकर भगवान की मूर्ति से सोने के आभूषण चुरा लिए। पुलिस के अनुसार, चोरी की यह घटना रंगा रेड्डी जिले के इब्राहिमपट्टनम मंडल के उप्पारीगुडा गांव में स्थित मल्लाना स्वामी मंदिर में हुई।
चोरी का पता तब चला जब पूजा करने गए कुछ श्रद्धालुओं ने देखा कि भगवान की मूर्ति जमीन पर पड़ी है और उसमें से 7.5 तोला वजन के सोने के आभूषण और चांदी के सामान गायब हैं। शिकायत मिलने पर इब्राहिमपट्टनम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।