Hyderabad हैदराबाद:दो वर्षीय बीएड कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित टीजी एडसीईटी के नतीजे शनिवार को जारी कर दिए गए। चेयरमैन वी. बालकिष्टा रेड्डी ने मासाबटैंक स्थित उच्च शिक्षा परिषद कार्यालय में नतीजे जारी किए। इस बार 96.38 फीसदी अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। इन नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी। 30,944 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए, जिनमें 25,220 लड़कियां थीं। लड़कियों ने लड़कों से 4.5 गुना ज्यादा सफलता हासिल की। हैदराबाद के वी गणपति शास्त्री 126 अंकों के साथ राज्य में टॉपर बने। टॉप 10 में से 7 रैंक लड़कों ने हासिल की। सीटों को भरने के लिए अगस्त में वेब काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।