Hyderabad हैदराबाद:प्रदेश के सभी आपातकालीन नंबर एक ही छत के नीचे आ गए हैं। अब से आप 112 डायल करके सभी तरह की आपातकालीन सेवाएं पा सकेंगे। सरकार ने शनिवार को घोषणा की कि यह नंबर लागू कर दिया गया है।
112 नंबर के जरिए पुलिस (100), अग्निशमन सेवा (101), एंबुलेंस (108), महिला सुरक्षा (181), बाल सुरक्षा (1098), आपदा प्रबंधन (1077) आदि आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हैं। आपातकालीन स्थिति में 112 डायल करने पर जीपीएस के जरिए आपकी ट्रैकिंग की जाएगी और सीधे सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी। पैनिक बटन दबाने पर आपके एंड्रॉयड फोन से सीधे 112 पर कॉल आएगी।