Seven Hills Express:तिरुपति से सिकंदराबाद आ रही सेवन हिल्स एक्सप्रेस ट्रेन बाल-बाल दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। सोमवार रात सेवन हिल्स एक्सप्रेस 1279 तिरुपति से सिकंदराबाद के लिए रवाना हुई थी। इसी क्रम में रात 8.55 बजे आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं जिले के धर्मावरम मंडल के चिगिचेरला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की पिछली बोगी के पहियों में ब्रेक बाइंडिंग के कारण आग लग गई। इसे देखकर यात्री डर के मारे चीखने लगे। पीछे मौजूद गार्ड ने लोको पायलट को सूचना दी। इससे लोकोपायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी। गार्ड ने बोगी के पहियों में लगी आग को बुझाया। इससे ट्रेन करीब आधे घंटे तक वहीं खड़ी रही। बाद में वहां से सिकंदराबाद के लिए रवाना हो गई। हादसा न होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।