HYDERABAD.हैदराबाद: शमशाबाद स्थित एकम कन्वेंशन हॉल में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग सुबह करीब 10 बजे लगी और सूचना मिलने पर नजदीकी फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचीं। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिसर में बहुत सारे ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैल रही है। आग बुझाने का काम जारी है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।