Osmania University: ओयू के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर शशिकांत ने एक बयान में कहा कि उस्मानिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी डिग्री पाठ्यक्रमों की परीक्षा तिथियां तय कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि बीए, बीकॉम, बीएसडब्ल्यू, बीएससी, बीबीए, बीबीए एनालिटिक्स, बीबीए फैशन मैनेजमेंट, बीबीए फैशन डिज़ाइन मैनेजमेंट, बीबीए रिटेल मैनेजमेंट और अन्य पाठ्यक्रमों की तीसरे और पाँचवें सेमेस्टर की नियमित परीक्षाएँ अगले महीने की 12 तारीख से शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा तिथियों की पूरी जानकारी ओयू की वेबसाइट www.osmania.ac.in पर देखी जा सकती है।