हैदराबाद: मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत तेलंगाना के लिए और घर मंज़ूर करने का आग्रह किया है।रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को अपने कैबिनेट सहयोगियों पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी और थुम्माला नागेश्वर राव के साथ चौहान से मुलाक़ात की। बैठक के दौरान, उन्होंने पीएम आवास योजना के पहले चरण में राज्य को दो लाख घर आवंटित करने के लिए चौहान का धन्यवाद किया।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री से राज्य की मांग के अनुसार बाकी बचे 9.56 लाख घरों को मंज़ूरी देने का भी आग्रह किया।बता दें कि इस साल जुलाई में, मुख्यमंत्री ने केंद्र को एक ज्ञापन सौंपा था जिसमें राज्य के 11,56,915 ग्रामीण परिवारों के लिए घर मंज़ूर करने का आग्रह किया गया था।चौहान ने कहा कि केंद्र ने इस चरण में दो लाख घरों को मंज़ूरी दी है और उन घरों का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सभी क्षेत्रों में तेलंगाना को पूरा समर्थन देना जारी रखेगा।इस बीच, मुख्यमंत्री ने चौहान को बताया कि राज्य सरकार ने अल नीनो की स्थिति से निपटने और पीने के पानी व बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए पहले से क्या योजनाएं बनाई हैं।