Telangana तेलंगाना : केंद्रीय मंत्री बंडी संजय ने टीजीपीएससी से एक सप्ताह के भीतर ग्रुप-1 मुद्दे पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। इस संबंध में उन्होंने टीजीपीएससी के चेयरमैन बुर्रा वेंकटेशम को पत्र लिखा है। पत्र में ग्रुप-1 के उम्मीदवारों की शंकाओं का उल्लेख किया गया है। ज्ञात हो कि उम्मीदवार चिंता जता रहे हैं कि ग्रुप-1 में भ्रष्टाचार, अनियमितताएं और गलतियां की गई हैं। कई उम्मीदवारों ने बंडी संजय से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। उनकी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री ने टीजीपीएससी को पत्र लिखा है।