Hyderabad से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण रद्द
Hyderabad हैदराबाद: हैदराबाद Hyderabad से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को रद्द कर दिया गया। इस उड़ान में 92 यात्री सवार थे। हवाई अड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी। विमान में चढ़ने के बाद तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद यात्रियों को विमान से उतारकर एयर इंडिया की दूसरी उड़ान में बैठाया गया। सूत्रों ने बताया, "तकनीकी कारणों से मुंबई जाने वाली एआई 2534 को रद्द कर दिया गया।"