Telangana तेलंगाना: पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यहां के बीबीनगर स्थित एम्स AIIMS located in Bibinagar में एमबीबीएस के एक छात्र ने कथित तौर पर झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। केरल का रहने वाला 24 वर्षीय छात्र दोपहिया वाहन पर छात्रावास से निकला था, लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटा।
उसके दोस्तों को शक हुआ तो उन्होंने उसके माता-पिता को इसकी सूचना दी। छात्र के पिता ने पाया कि वह हैदराबाद से करीब 40 किलोमीटर दूर बीबीनगर में एक झील के पास है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने छात्र का दोपहिया वाहन, जूते और फोन झील के पास से बरामद किया। पुलिस ने विशेषज्ञ तैराकों को तैनात किया जिन्होंने शव को झील से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि छात्र के इस कदम का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।