Hyderabad.हैदराबाद: अपनी खराब सेहत से परेशान होकर शनिवार को उप्पल के चिलुकानगर में नौवीं कक्षा की छात्रा ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, उप्पल के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली के संजना (15) पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी। उसका इलाज भी चल रहा था, लेकिन उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। इससे परेशान होकर उसने अपने बेडरूम में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। उप्पल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि उसके परिवार ने उसकी मौत पर कोई संदेह नहीं जताया है।
Tags: