Telangana तेलंगाना: सोमवार देर रात गाचिबौली के साइबराबाद पुलिस कमिश्नर कार्यालय के पास एक कार में अचानक आग पकड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही मधापुर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण कोई भी घायल या हताहत नहीं हुआ।
आग बुझा दी गई है, पूरी कार जलकर खाक हो गई है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आग तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है।पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त कार का ओनर वहां मौजूद नहीं था और संभवत: वह मौके से चला गया था। अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।