TELANGANA तेलंगाना: मेडक जिले में बुधवार को दो स्थानों पर कम से कम 12 लोग बाढ़ के पानी में फंस गए। हवेलीघनपुर मंडल के राजीपेट ठंडा में आठ लोग ऑटो में यात्रा कर रहे थे और बाढ़ के पानी में फंस गए। वहीं, नागापुर में चार लोग अपनी कार छोड़कर बढ़ते पानी से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ गए। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में लगी हैं।