Tamil Nadu तमिलनाडु: भारत मौसम विभाग, चेन्नई ने राज्य के 24 जिलों में बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वाले जिलों में नीलगिरी, कोयंबटूर, थेनी, डिंडीगुल, तेनकासी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी समेत तटीय और आंतरिक क्षेत्र शामिल हैं। अगले कुछ दिनों में इन इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में वृद्धि और हवा में नमी के कारण कुछ क्षेत्रों में उमस भरा मौसम बना रह सकता है। विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और मौसम से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।