Tamil Nadu तमिलनाडु: चेन्नई में रहने वाले नागरिकों को इस सप्ताह के अंत में जल आपूर्ति समस्या का सामना करना पड़ सकता है। चेन्नई मेट्रो जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड (Metrowater) ने गुरुवार को घोषणा की कि 24 मई (शनिवार) सुबह 8 बजे से 25 मई (रविवार) सुबह 8 बजे तक उत्तर और मध्य चेन्नई के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी।
यह असुविधा अन्ना नगर ज़ोन (Zone 8) के पुरासवाक्कम हाई रोड पर मुख्य पाइपलाइन के इंटरकनेक्शन कार्य के कारण होगी, जिसे चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (CMRL) अंजाम देगा। जल बोर्ड ने निवासियों को सलाह दी है कि वे पहले से पानी का प्रबंध कर लें।