MP के मुख्य सचिव ने अधिकारियों को 31 जुलाई तक DPC गठित कर कर्मचारियों को पदोन्नत करने के निर्देश दिए
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी विभागों को 31 जुलाई तक डीपीसी गठित कर पदोन्नति नीति के अनुसार कर्मचारियों को पदोन्नति देने के निर्देश दिए हैं। जैन ने नई पदोन्नति नीति के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्देश दिए। इस साल दो बार डीपीसी होगी। दिसंबर में एक और डीपीसी होगी। जैन ने कहा कि सरकार की मंशा कर्मचारियों के कल्याण के काम जल्द से जल्द पूरे करने की है।