Maharashtra महाराष्ट्र : ठाणे जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शनिवार को 30 वर्षीय महिला और उसकी तीन नाबालिग बेटियों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना ठाणे के भिवंडी में हुई।
शनिवार की सुबह जब महिला का पति नाइट शिफ्ट से लौटा तो उसने उसे और तीनों लड़कियों को पंखे से लटके हुए पाया। लड़कियों की उम्र 13, 11 और आठ साल बताई जा रही है।