Tamilnadu: अवैध हुक्का बार संचालित करने के आरोप में रेस्टोरेंट प्रबंधक गिरफ्तार
Tamilnadu तमिलनाडु: चेन्नई के थाउज़ेंड लाइट्स क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार चलाने के आरोप में सोमवार को पुलिस ने प्रबंधक को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाउज़ेंड लाइट्स पुलिस स्टेशन की टीम ने वॉलेस गार्डन सेकंड स्ट्रीट स्थित रेस्टोरेंट में अचानक छापा मारा। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि वहां प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों का उपयोग करते हुए हुक्का पिलाया जा रहा था।
इसके अलावा, रेस्टोरेंट में बिना वैध अनुमति के नशीली पेय पदार्थों की बिक्री भी की जा रही थी। पुलिस ने मौके से सबूत एकत्रित कर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी प्रबंधक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।