तमिलनाडु : श्रीलंका के तीन और नागरिक नाव में सवार होकर पहुंचे भारत, जांच शुरू

श्रीलंकाई नागरिक पेसलाई, कोलंबो और मन्नार जिले के हैं। जिन्हें बोट के जरिए भारत के रामेश्वरम धनुषकोडी पहुंचाया गया।

Update: 2022-06-01 09:29 GMT

श्रीलंका इन दिनों आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। सत्ता परिवर्तन होने के बाद भी यहां महंगाई चरम पर है। ऐसे में कई श्रीलंकाई नागरिक शरणार्थी के तौर पर भारत पहुंच रहे हैं। इस बीच सामने आया है कि श्रीलंका के तीन और नागरिक नाव में सवार होकर भारत पहुंचे। बताया जा रहा है कि ये श्रीलंकाई नागरिक पेसलाई, कोलंबो और मन्नार जिले के हैं। जिन्हें बोट के जरिए भारत के रामेश्वरम धनुषकोडी पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि ये व्यक्ति शरणार्थी के रूप में भारत पहुंचे हैं। हालांकि, पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है और इनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में रामनाथपुरम एसपी स्पेशल ब्रांच और क्यू ब्रांच पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News