AP आंध्र प्रदेश : Kia कार इंजन चोरी का मामला अब अपने समाधान की ओर बढ़ रहा है। पुलिस ने चुराए गए इंजन को ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई पांच ट्रक्स को तमिलनाडु से जब्त किया है। इस दौरान एक बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जिससे पुलिस को इस गैंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल रही है।
किया इंडस्ट्री (KIA) से 900 इंजन गायब होने की शिकायत 19 मार्च को की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। यह टीम चोरी की जांच में जुटी हुई है और पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही आरोपी पकड़े जा सकते हैं।